लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)| लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मोर्चो के सम्मेलनों का आज(शुक्रवार) से अगाज हो रहा है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री व संगठन के पदाधिकारी के शामिल होने की उम्मीद है।
भाजपा प्रदेश के सहसंपर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी ने बताया, “बूथ स्तर को ध्यान में रखते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करा चुके हैं। चुनाव की पूरी तैयारी है। उसी क्रम में आज अलीगढ़ में महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय भाग लेंगी।”
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय 19 मार्च को बुलंदशहर में स्वयं युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ और मोहनलालगंज में पिछड़े वर्ग, महिला और किसान मोर्चे के सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…