भाजपा ने अच्छे दिन के नाम पर किसानों, मजदूरों, नौजवानों को धोखा दिया : राज बब्बर

Follow न्यूज्ड On  

 गोरखपुर, 8 मई (आईएएनएस)| कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों को धोखा देने का काम किया।

 राजब्बर ने एक चुनावी जनसभा में कहा, “गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी आज परेशान हैं। महंगाई से लोग कराह रहे हैं। भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और बेरोजगारों को धोखा दिया है।”

उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है, जब लोग भाजपा के एक-एक धोखे का हिसाब मांग रहे हैं। भाजपा सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन कर बड़े-बड़े उद्योगपतियों के जेब भरे, उसका हिसाब करने के लिए जनता तैयार है और इसका फैसला भी 23 मई को आ जाएगा।”

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस पार्टी न्याय, अधिकार और हक की बात करती है। कर्जमाफी, मनरेगा आदि योजनाओं के द्वारा लोगों की भलाई किया। गन्ना किसानों का गन्ना खेत में सूख रहा है। उसके बाद भी सरकार का ध्यान नहीं है। इस समय देश की हालत ठीक नहीं है। झूठ का आवरण तैयार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022