भाजपा ने चुनाव से पहले ही मानी हार : आप

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को उतारा है, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भगवा पार्टी ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट किया, “इस सूची को देखते हुए और मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ये उम्मीदवार, लगता है कि भाजपा ने आत्मसमर्पण कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ आप सभी 70 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव होंगे और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

भाजपा ने सोमवार देर रात अपने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी और सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

युवा चेहरा यादव भाजपा के युवा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हैं।

भाजपा ने यादव की युवा अपील पर भरोसा करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के सबसे मजबूत प्रत्याशियों में से एक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उतारा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022