Delhi: BJP ने दिल्ली के बाजारों में मास्क बांटने का शुरू किया अभियान

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली में कोरोना की फिर लहर शुरू होने पर भारतीय जनता पार्टी ने भीड़ वाले बाजारों में जनता के बीच मास्क वितरण अभियान शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को करोलबाग मार्केट में लोगों को मास्क बांटे। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी संदेश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा, लोगों में जागरूकता लाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली के सभी प्रमुख स्थान, बाजार और चौराहों पर मास्क वितरित कर रहे हैं। पहले भी हमने दिल्ली में भोजन, राशन, मास्क वितरित किए थे। इस बार भी भाजपा के कार्यकर्ता सभी भीड़ वाली जगह जाकर मास्क वितरित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने गुरुवार को ही केजरीवाल सरकार को कोरोना रोकने में विफल बताया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के अंदर कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। ये बात केजरीवाल सरकार को पहले से ही पता थी पर उन्होंने इससे निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास जो पैसे हैं वो जनता के पैसे हैं, उन्हें अपने झूठे विज्ञापन पर खर्च ना कर, केजरीवाल सरकार को यह पैसा दिल्ली में बेड बढ़ाने, वेंटिलेटर खरीदने, स्मोक टावर लगाने में खर्च करने चाहिए।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on November 20, 2020 3:08 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022