भाजपा ने कांग्रेस, सपा, बसपा विधायकों को दिल्ली लाना शुरू किया : दिग्विजय

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर विधायको की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के बाद एक और बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश से कांग्रेस, बसपा और सपा विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “भाजपा ने मप्र के कांग्रेस, बसपा, समाजवादी विधायकों को दिल्ली लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। बसपा की विधायक राम बाई को क्या भाजपा के पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह कल चार्टर लाइट में भोपाल से दिल्ली नहीं लाये? शिवराज जी कुछ कहना चाहेंगे?”

सिंह ने रामबाई पर भरोसा जताते हुए कहा, “लेकिन हमें राम बाई पर पूरा भरोसा है वे कमलनाथ जी की प्रशंसक हैं और उनका समर्थन करती रहेंगी।”

ज्ञात हो कि, दिग्विजय सिंह ने सोमवार को नेता शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के विधायकों को राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए 25 से 35 करोड़ रुपये देने का आरोप लगाया था।

उनका आरोप था कि, भगवा पार्टी पांच करोड़ रुपये एडवांस जबकि शेष राशि कुछ हिस्सों में दे रही है।

ज्ञात हो कि, राज्य में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं है। राज्य की 230 सीटों में से 228 विधायक है, दो सीटें खाली है। कांग्रेस के 114 विधायक है, भाजपा के 107 विधायक है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार निर्दलीय चार, बसपा के एक और सपा के दो विधायकों के समर्थन से चल रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022