भाजपा ने लेह में साढ़े 11 हजार फुट ऊंचाई पर खोला अत्याधुनिक कार्यालय

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 7 नवंबर( आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासनिक मुख्यालय लेह में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रदेश कार्यालय खोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 11,500 फिट ऊंचाई पर स्थित स्थल पर बने इस कार्यालय का गुरुवार दोपहर उद्घाटन किया।

यह कार्यालय सभी सुविधाओं से युक्त है और यहां जनसंचार के सभी साधन हैं। यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी रहेगी, जिससे दिल्ली मुख्यालय से आसानी से आदेश-निर्देश जारी हो सकेंगे। आधुनिक मीटिंग हॉल सहित अन्य जरूरी तकनीकी सुविधाएं भी हैं। दिल्ली से पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल और अन्य नेता मौजूद रहे।

बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था। संसद में भी प्रस्ताव पास हुआ था। हाल में 31 अक्टूबर को इस फैसले के लागू होने के बाद लद्दाख आधिकारित तौर पर केन्द्रशासित प्रदेश बन चुका है।

इस प्रदेश में सिर्फ दो जिले हैं- लेह और कारगिल। राज्य की कुल जनसंख्या 2,74,289 है, जिसमें लेह की 1,33,487 आबादी है। 60 प्रतिशत से ज्यादा यहां बौद्ध रहते हैं। लद्दाख की लोकसभा सीट भाजपा के कब्जे में है। चीन और पाकिस्तान की सीमा से सटे इस प्रदेश में पार्टी का लंबे समय से फोकस है। भाजपा का मानना है कि लेह जैसे चुनौती भरे स्थान पर अत्याधुनिक दफ्तर खुलने से पार्टी कार्यकतार्ओं को सुविधा होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022