भाजपा नेता के नीतीश को ‘थका चेहरा’ बताए जाने पर भड़का जद-यू

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 9 जनवरी (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद संजय पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘थका चेहरा’ और ‘पुराना चेहरा’ बताए जाने पर जद-यू भड़क गया है। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) ने भाजपा नेतृत्व से ऐसे ‘बड़बोले’ नेताओं पर कार्रवाई करने तक की मांग कर दी है। भाजपा के नेता पासवान ने बुधवार को कहा था कि बिहार के लोग एक भाजपा नेता को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड वाली स्थिति बिहार में नहीं है। बिहार में भाजपा किसी भी राज्य से और यहां के अन्य दलों से मजबूत और सक्रिय पार्टी है।

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार का चेहरा अब पुराना हो गया है। बिहार के लोग अब थके नीतीश कुमार की जगह भाजपा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

पासवान के इस बयान को हालांकि भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने व्यक्तिगत बयान बताया परंतु जद-यू इस बयान को लेकर भडक गई है।

जद-यू के महासचिव क़े सी. त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतत्व को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ऐसे बयानों पर संज्ञान लेंगे और आगे से इस तरह के बयान पर रोक लगाएंगे।

त्यागी ने कहा कि अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि राजग बिहार में विधानसभाा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा। ऐसी ही बातें राजग में शामिल लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान और पूर्व अध्यक्ष रामविलास पासवान भी दोहरा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जद-यू के किसी नेता ने अब तक भाजपा के नेतृत्व पर नकारात्मक टिप्पणी नहीं की है, ऐसे में भाजपा को भी इससे बचना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता संजय पासवान ने बुधवार को यहां पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में भाजपा को अकेले चुनाव मैदान में उतरने की सलाह देते हुए कहा था कि हम बिहार में अकेले चुनाव जीतने में सक्षम हैं।

गौरतलब है कि बिहार में भाजपा, जद-यू और लोजपा गठबंधन की सरकार चल रही है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022