योगी के पूर्व मंत्री का विवादित बयान, बोले- भाजपा नेताओं की जूतों से करें पिटाई

Follow न्यूज्ड On  

मऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी रही पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अब अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं को जूते से पीटने के लिए कहा है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, जो शुक्रवार को हुई उनकी रैली का है। क्लिप में पूर्व मंत्री राजभर को भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है।

उन्होंने कहा, “भाजपा नेताओं को दस-दस जूते मारो।”

योगी सरकर में मंत्री रहे राजभर ने कहा कि भाजपा नेताओं को इस बात पर शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ओबीसी वोटों के लिए हमारी ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ के नाम का इस्तेमाल अपने प्रचार अभियान के दौरान किया।

उन्होंने कहा, “मैंने चुनाव आयोग को इस ‘भ्रामिक प्रचार अभियान’ को रोकने के लिए लिखा, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।”

राजभर ने कहा कि उन्होंने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है।

भाजपा द्वारा आम चुनावों में ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’ को उत्तर प्रदेश की एक भी सीट नहीं दिए जाने के बाद राजभर ने योगी सरकार से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने इसके बाद 36 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ में कहा कि यदि राजभर सच में इस्तीफा देना चाहते थे तो उन्हें अपना त्यागपत्र राज्यपाल को भेजना चाहिए था।

हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस्तीफे को चुनाव प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद स्वीकार कर लिया जाएगा।

This post was last modified on May 18, 2019 6:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022