भाजपा नेताओं ने एम्स में अमित शाह से मुलाकात की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया समन्वयक अनिल बलूनी, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे समेत पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को एम्स जाकर वहां भर्ती पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। शाह को स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद यहां भर्ती कराया गया था। शाह (54) को यहां बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था और उनका अभी संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दिन में एम्स जाकर शाह से मुलाकात करेंगे।

एम्स सूत्रों के अनुसार, शाह की हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

बलूनी ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी का स्वास्थ्य सुधर रहा है। उन्हें एक या दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

भाजपा ने ट्वीट कर कहा, “डॉक्टरों ने सुबह उनका चेक-अप किया और बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सभी को शुभकामनाओं और ढेर सारे संदेशों के लिए धन्यवाद। हम आपके स्नेह से अभिभूत हैं।”

इस बीच, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां उन्हें पल्मनेरी मेडिसीन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था।

प्रसाद बुधवार को रात करीब आठ बजे अस्पताल आए थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022