भाजपा सांसद ने जान को खतरा बताया तो विजयवर्गीय बोले, पुलिस है या सुपारी डॉन?

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी सरकार की पुलिस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारे सांसद के साथ कुछ गलत हुआ तो ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर जिम्मेदार होंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, “पुलिस है या सुपारी डॉन। पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा के एक सांसद की जान की दुश्मन बनी हुई है। करीब सालभर से कई तरह के हथकंडे अपनाकर बैरकपुर के जॉइंट सीपी अजय ठाकुर उनके पीछे पड़े हैं। यदि हमारे सांसद के साथ कुछ भी अनिष्ट होता हैए तो इसके जिम्मेदार अजय ठाकुर होगें!”

दरअसल सांसद अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर से जान को खतरा बताते हुए हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अर्जुन सिंह ने इससे पहले अपने एक ट्वीट में कहा था, “जिस दिन मैंने तृणमूल छोड़ने का मन बनाया था, उस दिन से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझसे राजनीतिक नहीं, व्यक्तिगत लड़ाई मान कर लड़ रही हैं। माना कि आज दीदी के पास पुलिस है और सरकारी मशीनरी है। मेरे पास भी संविधान है। लोगों का समर्थन और प्रेम है। जय श्री राम।”

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022