लखनऊ, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए उप्र के मछली शहर से भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस दौरान अखिलेश ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस धोखेबाज पार्टी है। जो भाजपा है, वही कांग्रेस है। हमारे खिलाफ सीबीआई जांच कांग्रेस राज में ही करवाई गई थी। जिसने पीआईएल दाखिल की थी, वह भाजपा व कांग्रेस दोनों से जुड़ा हुआ है।”
अखिलेश ने कहा, “कांग्रेस का स्तर बहुत नीचे चला गया है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने उप्र विधानसभा चुनाव में हमारे साथ गठबंधन क्यों किया। हम ईडी और सीबीआई से नहीं डरते।”
गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले भाजपा ने मछलीशहर सुरक्षित सीट से वर्तमान सांसद रामचरित्र निषाद का टिकट काट कर वी.पी. सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…