भाजपा संगठन महामंत्री संतोष ने पूर्व PM मनमोहन सिंह, प्रभाकर और नोबेल विजेता अभिजीत पर साधा निशाना

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने कहा है कि एक बार फिर चुनाव आते ही ‘इको सिस्टम’ काम पर लग गया है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार जीतने वाले, जेएनयू से पढ़े अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी और आंध्र प्रदेश सरकार के पूर्व सलाहकार पराकला प्रभाकर पर निशाना साधा है। पराकला प्रभाकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति हैं। बी.एल. संतोष ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, “हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदान की तारीखें नजदीक आते ही फिर से ‘इको सिस्टम’ काम पर लग गया है। मनमोहन सिंह 19 अक्टूबर को प्रेस को संबोधित करेंगे, अभिजीत बनर्जी भी साक्षात्कार देना शुरू कर दिए हैं, इतने वर्षों बाद अचानक पराकला प्रभाकर भी बाहर निकलते हैं। पांच दिन की प्रसिद्धि के लिए इन सभी का स्वागत करें।” इस ट्वीट में संतोष ने भाजपा के ट्विर हैंडल को भी टैग किया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक अंग्रेजी दैनिक में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति और आर्थिक मामलों के जानकार पराकला प्रभाकर ने एक लेख लिखकर देश की अर्थव्यवस्था को खराब बताया था। उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए लिखा था, “सरकार भले इससे इनकार करे, लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि कई सेक्टर संकट का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा नेहरूवादी मॉडल को कोसती है, मगर इसका कोई ठोस विकल्प नहीं पेश कर पाई है।

बी.एल. संतोष की गिनती संगठन के मामले में तेजतर्रार नेता की है। भाजपा में महासचिव तो कई होते हैं, मगर राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) का पद सिर्फ एक होता है, जिसे आमतौर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कहते हैं। यह पद संघ से आने वाले व्यक्ति को ही मिलता है, जिसका मूलत: काम संघ और भाजपा के बीच समन्वय का होता है।

पहले इस पद पर रामलाल थे, मगर जुलाई में उन्हें जब संघ ने वापस बुलाया, तो उनकी जगह पर बी.एल. संतोष नियुक्त हुए थे।

This post was last modified on October 16, 2019 10:03 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022