भाजपा विधायक ने कहा, ममता दानव संस्कृति से पीड़ित हैं

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है और कहा है कि वह दानव संस्कृति से पीड़ित हैं और उनका डीएनए खराब है।

बलिया विधायक का यह बयान कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए जाने पर ममता बनर्जी की नाराजगी व्यक्त करने के बाद आया।

बीजेपी विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ममता बनर्जी के डीएनए में दोष है, वो राक्षसी संस्कृति की हैं। कोई भी राक्षस भगवान राम से प्रेम नहीं कर सकता है। वो एक बेईमान और दुष्ट (शैतान) व्यक्ति हैं। भगवान राम के लिए उनकी नफरत स्वाभाविक है।

सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सदस्यों द्वारा की गई हिंसा और हत्या उनके बुरे कृत्य का सबूत देती है।

विवादास्पद बयान देने के लिए जाने जाने वाले भाजपा विधायक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बसपा अध्यक्ष मायावती को भी निशाना बनाते रहे हैं।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022