Madhya Pradesh: भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमल नाथ के संपर्क में

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल | मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक का दौर जारी है। कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफा देने से जहां कमल नाथ सरकार पर संकट गहराया हुआ है तो दूसरी ओर भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी भी बगावती तेवर अपनाए हुए है।

वे मुख्यमंत्री कमल नाथ के संपर्क में है। राज्य में भाजपा लगातार कमल नाथ सरकार के अल्पमत में होने की बात कहे जा रही है, वहीं उसके एक विधायक नारायण त्रिपाठी सवाल खड़े कर रहे है। त्रिपाठी सोमवार को राजभवन जाने वाले भाजपा के विधायकों के दल के साथ नहीं गए थे, दूसरी ओर वे राजधानी से बाहर होटल में ठहराए गए विधायकों के साथ भी नहीं है।

त्रिपाठी ने सोमवार को दिन और रात में मुख्यमंत्री कमल नाथ से मुलाकात की। त्रिपाठी सीधे तौर पर भाजपा का साथ छोड़ने की बात नहीं कह रहे है, मगर कमल नाथ सरकार को विकास का काम करने वाली सरकार बताते आ रहे हैं। वे बेंगलुरु ले जाए गए विधायकों को बंधक बनाने की बात कह चुके हैं।

राज्य के विधायकों की स्थिति को देखें तो पता चलता है कि 230 विधायकों वाले सदन में दो स्थान रिक्त है, छह का इस्तीफा मंजूर किया जा चुका है। कांग्रेस के 108 विधायकों में से 16 के इस्तीफे विधानसभाध्यक्ष के पास लंबित है, इस तरह कांग्रेस के विधायकों की संख्या 92 रह जाती है। वहीं भाजपा के 107, बसपा दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।

This post was last modified on March 17, 2020 12:27 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022