रांची | झारखंड के धनबाद जिले में भाजपा के एक पूर्व सांसद व एक विधायक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि एक महिला ने भाजपा विधायक धुल्लू महतो के खिलाफ बीते साल दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, यह शिकायत प्राथमिकी में नहीं बदली गई थी। इस पर महिला ने झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने धनबाद पुलिस से पूछा कि विधायक के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई।
हाईकोर्ट के नोटिस पर कार्रवाई करते हुए धनबाद जिले के कतरास पुलिस स्टेशन में रविवार को महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
शिकायत के मुताबिक, महतो ने भाजपा की महिला नेता को धनबाद के टुंडी गेस्ट हाउस में बुलाया था और वहां दुष्कर्म का प्रयास किया था।
ऐसी ही शिकायत भाजपा के गिरीडीह के तत्कालीन सांसद रविंद्र पांडे के खिलाफ भाजपा की ही एक महिला सदस्य ने बीते साल दर्ज कराई थी। पुलिस ने तब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। अब करीब एक साल के बाद इस शिकायत को भी प्राथमिकी में बदल दिया गया है।
This post was last modified on October 8, 2019 11:17 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…