भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Follow न्यूज्ड On  

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।”

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी ने उनके बेटे से फोन पर बातचीत की। खुद योगी कुछ देर में श्रद्धांजलि देने के लिए बुलंदशहर रवाना होंगे।

परिजनों ने उन्हें नौ फरवरी में दिल्ली के आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवारिक सदस्यों के अनुसार वह लिवर की बीमारी से ग्रसित थे।

भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी अलीम को हराया था। उस समय सिरोही भाजपा के मुख्य सचेतक विधान मंडल दल के नेता भी थे। वह कल्याण सिंह सरकार में राजस्व मंत्री भी रहे हैं।

This post was last modified on March 2, 2020 11:16 AM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022