भाजपा विधायकों को असबाब समझती है : कुमारस्वामी

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता, 19 जनवरी (आईएएनएस)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने अपनी पार्टी के विधायकों का बड़ी रकम की पेशकश कर शिकार करने के प्रयास को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला और कहा कि विधायकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जैसे वे कोई असबाब हों। यहां के ब्रिगेड परेड मैदान में भाजपा विरोधी नेताओं की रैली को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने भगवा पार्टी पर लोकतंत्र का मजाक बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि घटनाक्रमों को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है, क्योंकि विधायकों की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान दांव पर लगा है।

कुमारस्वामी ने कहा, “यह आज राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। भाजपा के नेता कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) के विधायकों को नगद बड़ी रकम की पेशकश कर इस्तीफा देने और उनके साथ हो जाने के लिए कह रहे हैं। विधायकों के साथ माल-असबाब जैसा व्यवहार किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह बुरा दौर है, क्योंकि विधायकों की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान दांव पर लगा है। वे कर्नाटक में लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं। इसे गंभीरता से देखे जाने की जरूरत है।”

वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा दक्षिणी राज्य में जद (एस) व कांग्रेस गठबंधन की सरकार को गिराने के लिए खुलेआम विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी हुई है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्दारमैया ने दावा किया कि कर्नाटक की सत्ता में वापसी के लिए विधायकों को लुभाने के प्रयास के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं का हाथ है।

भाजपा ने हालांकि कुमारस्वामी सरकार को गिराने की कोशिशों के आरोप को खारिज किया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022