बहारी व्यक्ति को राज्य अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध करेगी केरल भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

तिरुवनंतपुरम, 24 दिसंबर (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल राज्य इकाई ने गुटीय प्रतिद्वंद्विता के बावजूद कहा है कि वे इस बात को लेकर एकजुट हैं कि वे शीर्ष पद के लिए किसी बाहरी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेंगे। राज्य इकाई ने कहा कि वह राज्य पार्टी अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने के लिए काम कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रयी गृहमंत्री अमित शाह इस बात को लेकर काफी नाराज हैं और उन्होंने कहा है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो अंतिम निर्णय लेने के लिए वह हस्तक्षेप करेंगे।

राज्य इकाई के प्रमुख रहे पी.एस. श्रीधरन पिल्लई को अक्टूबर में मिजोरम राज्य का राज्यपाल नामित किया गया था। तब से राज्य भाजपा उनका उत्तराधिकारी तलाशने में विफल रही है।

बैठकों के कुछ दौर के बावजूद एक आम सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं दूसरी ओर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित होने के कारण चल रहे विवाद में माकपा (मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के नेतृत्व वाला वाम और कांगेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्तारूढ़ केंद्र सरकार पर हमलावर हो रखा है। इसी बात को लेकर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व परेशान है कि एक महत्वपूर्ण समय में जब भाजपा को सीएए का बचाव करना चाहिए, ऐसे में पार्टी अभी भी एक अध्यक्ष की तलाश कर रही है।

अंत में बात दो नामों के. सुरेंद्रन और एम.टी.रमेश पर आकर रुकी है। सुरेंद्रन का समर्थन केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन कर रहे हैं। वहीं रमेश को राज्य भाजपा के पूर्व प्रमुख पी.के. कृष्णदास का समर्थन है।

इसबीच ऐसी खबरें भी हैं कि मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को वापस पद पर लाया जा सकता है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022