ब्यूनस आयर्स, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। मोदी ने शनिवार को ट्वीट के जरिए कहा, “उस विशेष वर्ष (भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष) में भारत जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया का अभिनंदन करने का इंतजार कर रहा है! दुनिया की सर्वाधिक तेज रफ्तार से उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले देश भारत आइए! भारत के समृद्ध इतिहास और विविधता को जानिए और भारत के गर्मजोशी के साथ आतिथ्य का अनुभव कीजिए।”
एक अधिकारी ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह में यहां प्रधानमंत्री ने इटली से 2021 में जी-20 सालाना शिखर सम्मेलन का आयोजन करने और भारत को 2022 में इस सम्मेलन के आयोजन की मेजबानी करने का मौका देने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि इटली और अन्य देशों ने मोदी के आग्रह को स्वीकार किया।
इससे पहले भारत 2021 में और इटली 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाले थे।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…