भारत 40 लाख लोगों का सबसे तेजी से टीकाकरण करने वाला देश बना : सरकार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केवल 18 दिनों में ही लगभग 45 लाख (44,49,552) लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि भारत केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है।

आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, ब्रिटेन और भारत ने अपनी आबादी के 40 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दे दी है। भारत की तुलना में अमेरिका को इसमें 20 दिन लगे, जबकि इजरायल और ब्रिटेन प्रत्येक को इस आंकड़े तक पहुंचने में 39 दिन लगे।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, कई अन्य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया है। यह वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में देश की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पिछले 24 घंटों में 8,041 सत्रों में 3,10,604 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 84,617 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोविड-19 का टीका प्राप्त करने वाले 55 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्यों से संबंधित हैं।

4,63,793 टीकाकरण के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। इसके बाद राजस्थान 3,63,521, महाराष्ट्र 3,54,633, मध्य प्रदेश 3,30,722, कर्नाटक 3,16,638, गुजरात 3,11,251 और पश्चिम बंगाल 3,01,091 के साथ शीर्ष राज्यों की सूची में शामिल हैं। कुल टीकाकरण में इन राज्यों का क्रमश: 10.4, 8.2, 8, 7.4,7.1,7 और 6.8 प्रतिशत हिस्सा है।

फिलहाल भारत की कुल सक्रिय (एक्टिव) मामलों की संख्या घटकर 1.55 लाख रह गई है। देश के मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत हो गई है।

पिछले कुछ सप्ताहों से सक्रिय मामलों की संख्या में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है जो सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट को दर्शाता है।

हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार, मामलों में गिरावट को टीकाकरण के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

केंद्र संचालित सफदरजंग अस्पताल में सामुदायिक चिकित्सा के प्रमुख जुगल किशोर ने आईएएनएस को बताया कि टीकों से एंटीबॉडी बनाने में लगभग 42 दिन लगते हैं, जबकि टीकाकरण अभियान को केवल 19 दिन हुए हैं।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022