भारत में अटके 176 और पाकिस्तानियों की स्वदेश वापसी

Follow न्यूज्ड On  

लाहौर, 27 मई (आईएएनएस)। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 176 और पाकिस्तानी बुधवार को स्वदेश लौटे।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इनकी वापसी अटारी-वाघा सीमा के रास्ते से हुई। यह सीमा कोरोना वायरस के प्रकोप के सामने आने के बाद से बंद है। पाकिस्तान के नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए सीमा को बुधवार को कुछ देर के लिए खोला गया। यह सभी लोग बीते दो महीने से भारत में फंसे हुए थे। इनमें से अधिकांश तीर्थ यात्रा वीजा पर भारत गए थे।

कराची निवासी सैयद सरवर हुसैन इस 176 लोगों के जत्थे में शामिल थे। उन्होंने स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान व भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया।

हुसैन के साथ स्वदेश लौटे महेश कुमार ने फंसे पाकिस्तानी नागरिकों की मदद करने के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर मार्च के शुरू में भारत गए थे और अब वह अपने सिंध स्थित गृहनगर पहुंचकर सुकून महसूस कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के सामने आने के बाद अब तक भारत में फंसे करीब 400 पाकिस्तानी स्वदेश लौट चुके हैं। बुधवार को स्वदेश लौटने वालों से पहले दो और जत्था वापस पाकिस्तान लौट चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि वापसी पर इन सभी लोगों की कोरोना प्रोटोकाल के तहत जांच की गई। इनके सामानों को भी डिसइंफेक्ट किया गया। कुछ संदिग्ध मरीजों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।

उधर, पाकिस्तान में फंसे भारतीय भी स्वदेश वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 208 भारतीय नागरिक इस वक्त कोरोना वायरस महामारी के कारण पाकिस्तान में फंसे हुए हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022