भारत में कोरोना के 22,272 नए मामले

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 22,272 नए मामले सामने आए जबकि 22,274 लोग वायरस से ठीक भी हुए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों ने यह दर्शाया।

पिछले एक दिन में 251 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 1,01,69,118 हो गई। अब तक 1,47,343 लोगों की मौत हो चुकी है।

ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 97,40,108 है। 2,81,667 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी दर 95.78 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि कोविड-19 के लिए अब तक कुल 16,71,59,289 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 8,53,527 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

महाराष्ट्र 19,13,382 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। 70 प्रतिशत से अधिक दैनिक नए मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात से सामने आए हैं।

वहीं, 75 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दर्ज हो रही है।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022