भारत में कोरोना के 47 हजार नए मामले, 670 मौतें दर्ज

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 47,638 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 84,11,724 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

कुल मामलों में से 5,20,773 फिलहाल सक्रिय हैं, जबकि 77,65,966 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 670 मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,24,985 हो गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, रिकवरी रेट 92.32 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसदी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, गुरुवार को भारत में 11,64,648 सैंपल की जांच हुई, जिसके बाद जांच की संख्या 10,77,28,088 हो गई।

महाराष्ट्र अभी भी सबसे प्रभावित राज्य है। यहां अब तक कोरोनावायरस के 17,03,444 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 44,804 मौतें हुई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

दिल्ली में गुरुवार को 6,715 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या राष्ट्रीय राजधानी में 4,16,653 हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 12.84 फीसदी है।

–आईएएनएस

एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022