भारत में कोरोना के 85362 नए मामले, कुल संख्या 59 लाख के पार पहुंची

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में 24 घंटे में कोरोनावायरस के 85,362 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1,089 नई मौतें हुई हैं। इसके साथ ही शनिवार को देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 59,03,932 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

कुल मामलों में से 9,60,969 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं। 48,49,584 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 93,379 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

जहां रिकवरी दर 81.74 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर घटकर 1.59 प्रतिशत हो गई है।

कुल 13,00,757 मामलों और 34,761 मौतों के साथ देश में महाराष्ट्र इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। नए मामलों में से लगभग 75 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पाए गए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार को एक ही दिन में 14,41,535 नमूनों का परीक्षण किया। अब तक 7,02,69,975 की जांच हो चुकी है।

वैश्विक मोर्चे पर, भारत सिर्फ अमेरिका से पीछे है। अमेरिका में 70,32,524 मामले सामने आ चुके हैं और 2,03,657 मौतें हुई हैं। शनिवार की सुबह तक, दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,24,71,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 9,87,593 हो गई।

–आईएएनएस

वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022