भारत में कोविड-19 आंकड़े 85 लाख के पार, 45 हजार से अधिक नए मामले

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस मामलों की संख्या ने रविवार को 85 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। देश में बीते 24 घंटे में 45,674 नए मामले और संक्रमण से 559 मौतें दर्ज की गईं। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण की कुल संख्या 85,07,754 हो गई, वहीं मृत्यु संख्या 1,26,121 तक पहुंच गई।

भारत में सक्रिय मामले अब 5,12,665 हो गए हैं, जबकि अब तक कुल 78,68,968 लोग इससे उबर चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 49,082 अधिक रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

देश में रिकवरी दर 92.49 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को एक ही दिन में 11,13,209 अधिक नमूनों का परीक्षण किया, जिनके साथ अब तक कुल 11,65,42,304 नमूनों की जांच हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र 17,14,273 मामलों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला भारतीय राज्य बना हुआ है। राज्य के कुल आंकड़ों में 45,115 मौतें भी शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को नए कोरोनावायरस मामलों में मामूली गिरावट देखी गई। राजधानी में बीते दिन और 6,953 नए संक्रमण दर्ज हुए, जिससे इनकी कुल संख्या 4,30,784 हो गई।

वहीं शुक्रवार को राजधानी में 7,178 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि महामारी के बाद से एक दिन में सामने आने वाले सबसे अधिक मामले थे।

दिल्ली में पिछले पांच दिनों से रोजाना 6,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 6,338 अधिक मरीज ठीक हुए हैं, जबकि और 79 मौतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली में अब तक 3,83,614 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं 40,258 मामले सक्रिय हैं, और अब तक 6,912 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां मृत्यु 0.85 प्रतिशत है।

–आईएएनएस

एमएनएस-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022