भारत में कोविड-19 के 36,652 नए मामले, कुल आंकड़े 96 लाख के पार

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 36,652 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ कुल आंकड़े 96,08,211 हो गए हैं। वहीं और 512 मौतों के साथ संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,39,700 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश में वर्तमान में 4,09,689 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 90,58,822 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

भारत में रिकवरी दर 94.28 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत में सक्रिय मामले 4.2 लाख से नीचे हो गए। रिकवर हुए मामले में 90 लाख के निशान को पार कर गए हैं।

महाराष्ट्र अब तक 1,842,587 मामलों के साथ सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है।

वहीं प्रतिदिन दर्ज किए जा रहे नए मामलों में 78 प्रतिशत योगदान दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का है, जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक सर्वदलीय बैठक के दौरान कहा था कि विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ सप्ताहों में कोविड -19 वैक्सीन तैयार हो जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वैज्ञानिकों के संकेत के साथ ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 6.57 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि मृत्यु 15.1 लाख से अधिक हो गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में संक्रमण के कुल मामले और मृत्यु क्रमश: 65,771,488 और 1,516,035 हैं।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक कोविड प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 14,343,430 मामले और 278,605 मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं संक्रमण के मामलों के हिसाब से वैश्विक सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।

–आईएएनएस

एमएनएस/वीएवी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022