भारत में कोविड-19 मामलों के दोगुने होने का समय 70 दिन से अधिक हुआ

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के मामलों के दोगुने होने का समय अब बढ़कर 70.4 दिन हो गया है। जबकि अगस्त के मध्य में यह समय 25.5 दिन था।

मंत्रालय ने ट्वीट किया, “यह दैनिक नए मामलों में आ रही भारी गिरावट और कुल मामलों के दोगुना होने के समय में हो रही वृद्धि को बताता है।”

जबकि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,708 नए मामले और 680 मौतें दर्ज हुईं हैं। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73,07,097 हो गई है।

मंत्रालय ने ट्वीट में एक ग्राफ भी साझा किया, जिसमें 18 अगस्त को भारत में मामलों की संख्या दोगुनी होने का समय 27.7 दिन था, 30 अगस्त को 32 दिन, 17 सितंबर को 35.6 दिन, 2 अक्टूबर को 51.4 दिन और 14 अक्टूबर को 70.4 दिन हो गया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कुल मामलों में से 8,12,390 सक्रिय मामले हैं। 63,83,441 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,11,266 इस वायरस के कारण जिंदगी की जंग हार चुके हैं। देश में रिकवरी दर 87.36 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है।

15,54,389 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे बुरी स्थिति बनी हुई है। यहां 40,859 मौतें हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के मामलों की संख्या देश के कुल मामलों की संख्या के आधे से अधिक है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को एक ही दिन में 11,36,183 नमूनों का परीक्षण किया गया, जो अब तक नमूनों की कुल संख्या 9,12,26,305 हो गई है।

दो महीने बाद मंगलवार को दैनिक मामलों की संख्या 60,000 से नीचे चली गई थी।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022