भारत ने आपदा प्रभावित सूडान को भेजी राहत सामग्री

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले 30 सालों की सबसे बुरी बाढ़ से जूझ रहे सूडान को भारत ने भोजन और अन्य राहत सामग्री भेजी है। इस देश ने आपदा के चलते 3 महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की है।

सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन (सागर) मिशन के तहत भारतीय सेना को इस अफ्रीकी देश को भोजन सामग्री देने के लिए कहा गया है। इस वर्ष सूडान में बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 8.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं घरों, फसलों और आजीविका को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 का प्रसार सूडान में हालातों को और बदतर बना रहा है। भयावह बाढ़ और महामारी के कारण सूडान में खाद्य और स्वास्थ्य सुविधाएं महंगी हो गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अन्य सहयोगी एजेंसियों भी यहां मदद कर रही हैं। भारत भी इस आपदाग्रस्त देश की मदद कर रहा है। भारत ने सूडान के लोगों के लिए सागर मिशन के हिस्से के रूप में 100 टन खाद्य सहायता की खेप भेजी है।

इस मिशन को सागर शब्द 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मॉरीशस यात्रा के दौरान दिया था। भारतीय नौसेना ने कहा कि मिशन सागर-2 के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना जहाज ऐरावत ने मंगलवार को सूडान के बंदरगाह में प्रवेश किया और राहत सामग्री और खाद्य सामग्री प्रदान की।

भारत अपने मित्र देशों को प्राकृतिक आपदाओं और महामारी के कारण पैदा हुए संकट को कम करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय नौसेना, रक्षा और विदेश मंत्रालय और भारत की अन्य एजेंसियां साथ मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022