भारत ने सबसे अधिक 4 बार 200 से अधिक स्कोर को सफलतापूर्वक चेज किया है

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)| भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशल मैचों में सबसे अधिक चार बार 200 से अधिक का लक्ष्य चेज किया है। दूसरे नम्बर पर आस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और कतर ने एक-एक बार यह कारनामा किया है।

भारत ने शुक्रवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य को चेज किया और एक ओवर शेष रहते जीत हासिल की। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज है।

इससे पहले भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया थ और इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी।

इन सबके अलावा भारत ने 2018 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 199 तथा 2016 में सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत पाई थी।

जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो उसके खिलाफ इससे पहले सिर्फ आस्ट्रेलिया ने 2018 में ऑकलैंड में ही 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022