भारत-पाक युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर मोदी ने दी सैनिकों को श्रद्धांजलि

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नेशनल वॉर मेमोरियल पर स्वर्णिम विजय मशाल जलाई।

नेशनल वॉर मेमोरियल की अखंड ज्वाला से प्रज्‍जवलित चार विक्ट्री मशाल अब देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाई जाएंगे, इनमें युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र के विजेताओं के गांव भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर स्वर्णिम विजय वर्ष के लिए लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण किया। एक ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, मैं भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम की परंपरा को सलाम करता हूं। मुझे उन बहादुर सैनिकों की बहादुरी याद है, जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नई किंवदंती लिखी थी। उनका बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।

बता दें कि दिसंबर 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी सेना पर एक निर्णायक और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जिसके चलते एक नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ था। साथ ही यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण भी था। 16 दिसंबर से भारत 50 वर्षों के भारत-पाक युद्ध का जश्न मनाएगा, जिसे स्वर्णिम विजय वर्ष का नाम दिया गया है।

–आईएएनएस

एसडीजे-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022