भारत सरकार ने लाइबेरिया से दूत को हटाया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने लाइबेरिया में भारत के मानद काउंसल जनरल दूत के रूप में पदस्थ उपजीत सिंह सचदेवा को उनके पद से हटा दिया है।

5 फरवरी को, अबिडजान में भारत के दूतावास ने लाइबेरिया के विदेश मंत्रालय को सूचित किया कि उसने लाइबेरिया में भारत के मानद काउंसल जनरल उपजीत सिंह सचदेवा को नियुक्त करने वाले आयोग के पत्र को वापस लेने का फैसला किया है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को सचदेवा के खिलाफ लाइबेरिया में भारतीय समुदाय से कई शिकायतें मिली थीं। हालांकि सरकार ने उन्हें हटाए जाने के कारणों के बारे में नहीं बताया लेकिन अपने पत्र में कहा कि सचदेवा भारत के मानद काउंसल जनरल दूत के रूप में तत्काल प्रभाव से कार्य करना बंद कर देंगे।

पत्र में लाइबेरियाई सरकार से अनुरोध किया गया कि वह मोनरोविया में भारतीय दूतावास स्थापित करने के साथ-साथ लाइबेरिया में भारत के नियुक्त राजदूत के बारे में समझौते के लिए आवश्यक क्लीयरेंस में तेजी लाए, जिसे आवश्यक मंजूरी के लिए विदेशी मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया है।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022