भारत उपग्रह-भेदी क्षमता हासिल कर बना अंतरिक्ष महाशक्ति : मोदी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा भारत उपग्रह-भेदी क्षमता हासिल कर चौथा अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है। उन्होंने इसे सभी देशवासियों के लिए गर्व का क्षण बताया। टीवी पर देश के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारे वैज्ञानिकों ने कुछ समय पहले पृथ्वी की निचली कक्षा में 300 किलीमीटर दूर एक उपग्रह को नष्ट कर दिया।”

उन्होंने कहा, “ए-सैट ने पूर्व निर्धारित लक्ष्य सिर्फ तीन मिनट में नष्ट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने खुद को अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर स्थापित कर दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “‘मिशन शक्ति’ कठिन अभियान था, लेकिन यह बहुत बड़ी सफलता है।”

मोदी ने कहा कि अभियान में जटिल अंतरिक्ष कुशलताओं का उपयोग किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस के पास थी।

मोदी ने कहा कि मिशन में किसी अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, “देश के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारे वैज्ञानिकों ने यह कर दिखाया।”

उन्होंने कहा, “यह नई तकनीक किसी के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ देश के विकास के लिए है। हम यह सिर्फ अपनी सुरक्षा और रक्षा के लिए कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा लक्ष्य शांति कायम रखना है, न कि युद्ध जैसे हालात बनाना।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022