भारतीय कंपनियों में 2021 में होगी 7.7 प्रतिशत वेतन वृद्धि : सर्वे

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय कंपनियां वर्ष 2021 में अपने कर्मचारियों के वेतन में करीब 7.7 प्रतिशत की वृद्धि करेंगी। मंगलवार को एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है।

वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन ने मंगलवार को भारत में वेतन वृद्धि पर अपनी ताजा रिपोर्ट में यह बात कही है। सर्वे में 20 उद्योग क्षेत्रों की 1,200 से अधिक कंपनियों की राय को शामिल किया गया है।

सर्वे में शामिल 88 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि उनका 2021 में अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का इरादा है।

एऑन के भारत में प्रदर्शन एवं पारितोषिक कारोबार के भागीदार एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नितिन सेठी ने कहा, हम आगामी परिवर्तनों की अनिश्चितता और संभावित प्रभाव को देखते हुए 2021 के वेतन वृद्धि की गति को अधिक समय तक चलते देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

सर्वे के अनुसार, अन्य कई मजबूत देशों के मुकाबले भारत में वेतन वृद्धि को लेकर मजबूत सुधार के संकेत मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि संकटग्रस्त 2020 में लगाए गए कड़े लॉकडाउन के बावजूद यह भारत में वेतन वृद्धि की संभावना ब्रिक देशों (ब्राजील, रूस, भारत और चीन)में सबसे अधिक है।

सेठी ने कहा कि हालांकि, यह भी संभव है कि कुछ वेतन वृद्धि के मामलों में कर्मचारियों को उस प्रकार से कैश इन हैंड (हाथ में नकदी) का लाभ नहीं मिल पाएगा, अगर कंपनी या संस्थान इस वेतन वृद्धि को भविष्य निधि योगदान के जरिए जारी करेंगे।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022