गांगुली के BCCI बॉस बनने पर रवि शास्त्री ने जाहिर की खुशी, धोनी के संन्यास के सवाल पर बिफरे

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में सौरभ गांगुली की नियुक्ति भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने की दिशा में एक सही कदम है। शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ” बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने के लिए मैं सौरभ को दिल से बधाई देता हूं। उनकी नियुक्ति भारतीय क्रिकेट को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एक बड़ा संकेत है।”

उन्होंने कहा, “वह हमेशा से ही एक स्वाभाविक नेता रहे हैं। उनके जैसा शख्स इस पद के लिए सही है। उन्होंने इससे पहले बंगाल क्रिकेट संघ को भी चार-पांच साल तक बतौर अध्यक्ष अपनी सेवाएं दी हैं। अब बीसीसीआइ के अध्यक्ष के तौर पर उनका चयन होना भारतीय क्रिकेट के लिए सही कदम है।”

मुख्य कोच ने साथ ही कहा, “भारतीय क्रिकेट बोर्ड के लिए ये समय बड़ा परेशानी भरा था। उनको बीसीसीआइ को फिर से विशाल बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।”

शास्त्री ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर उन पर सवाल उठाने वालों की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, “धोनी पर बोलने वालों में से आधे लोग अपने जूतों के फीते तक सही से नहीं बांध सकते। देखिए कि उन्होंने देश के लिए क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह अब संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है।”

कोच ने कहा, “वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं- सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे। तो फिर इसे जब होना है, तब होने दो। उनको लेकर खुद से बयानबाजी करना उनके प्रति असम्मान है।”

शास्त्री ने साथ कहा, “भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा? धोनी ने अपने खेल से यह अधिकार पाया है कि वह खुद यह निर्णय लें कि उन्हें कब संन्यास लेना है।”


सोते हुए शास्त्री की फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

This post was last modified on October 26, 2019 3:42 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022