भारतीय मूल के थॉमस कुरियन गूगल क्लाउड के सीईओ बनेंगे

Follow न्यूज्ड On  

सैन फ्रांसिस्को, 17 नवंबर (आईएएनएस)| भारतीय मूल के थॉमस कुरियन अगले साल गूगल क्लाउड का नेतृत्व करेंगे। कुरियन ओरेकल के प्रोडक्ट डेवलपमेंट एंड डेवलपमेंट के अध्यक्ष रह चुके हैं।

प्रौद्योगिकी कंपनी ने इसकी घोषणा की।

गूगल क्लाउड की मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डायन ग्रीन जनवरी तक इस पद पर रहेंगी। वह इसके बाद भी कुरियन के साथ काम करते हुए कंपनी से जुड़े रहेंगी। वे गूगल की मुख्य कंपनी अल्फाबेट के बोर्ड में निदेशक पद पर रहेंगी।

मूल रूप सें बेंगलुरू निवासी कुरियन ओरेकल में 22 सालों से काम कर रहे थे, उन्होंने कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी लैरी एलिसन से कंपनी के भविष्य की कार्यप्रणाली के मुद्दे पर मतभेद के बाद कंपनी छोड़ दी थी।

ग्रीन ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “एक प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकीविद् और प्रशासक कुरियन गूगल क्लाउड से 26 नवंबर को जुड़ेंगे और गूगल क्लाउड की प्रशासनिक जिम्मेदारी 2019 की शुरुआत में संभालेंगे।”

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई के अनुसार, ग्रीन के नेतृत्व में क्लाउड ने काफी अच्छा व्यापार किया है इससे गूगल द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर, डाटा सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दशकों से किए निवेश से काफी फायदा हुआ है।

उन्होंने कहा, “थॉमस का स्वागत करने के लिए हम वास्तव में उत्साहित हैं, जिनकी दूरदर्शिता, कस्टमर फोकस से हमारे बढ़ते व्यापार को काफी फायदा मिलेगा।”

कुरियन ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण समय में गूगल क्लाउड से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं।

कुरियन ने सितंबर में ओरेकल से इस्तीफा दिया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022