भारतीय राष्ट्रपति ने चीन के साथ संबंधों पर जोर दिया

Follow न्यूज्ड On  

 बीजिंग, 29 अगस्त (आईएएनएस)| भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि भारत चीन के साथ संबंधों को महत्व देता है। अगले साल भारत-चीन राजनयिक संबंध की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है।

  आशा है कि दोनों पक्ष इस मौके पर दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाएंगे। कोविंद ने भारत स्थित चीन के नए राजदूत सुन वेइतुंग द्वारा 28 अगस्त को सौंपे गए राज्य पत्र को स्वीकार करने पर उपरोक्त टिप्पणी की। उन्होंने चीन लोग गणराज्य की स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ की हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के नेताओं ने चीन के वुहान में गैर-औपचारिक भेंट की। जिससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए दिशा निर्देश दिया गया। अगले साल भारत-चीन राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। इसे मनाने के लिए दोनों पक्ष सिलसिलेवार गतिविधियां आयोजित करेंगे। आशा है कि दोनों पक्ष इस मौके पर दोनों देशों के संबंधों को और आगे बढ़ावा देंगे।

सुन वेइतुंग ने कहा कि चीन और भारत के बीच परंपरागत दोस्ती रही है। चीन भारत के साथ संबंधों को महत्व देता है और भारत के विकास का स्वागत करता है। उम्मीद है कि दोनों पक्ष दोनों देशों के बीच हितों के एकीकरण को गहरा करेंगे, द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देंगे, और विश्व शांति, स्थिरता और समृद्धि में सकारात्मक योगदान करेंगे।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022