भारतीय सेना प्रमुख नरवाने नवंबर में करेंगे नेपाल का दौरा

Follow न्यूज्ड On  

काठमांडू, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पिछले साल भारत-नेपाल के बीच हुए सीमा विवाद के कारण इतिहास में पहली बार दोनों देशों के रिश्तों में गर्माहट में कमी आने के बाद अब भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने नवंबर में पड़ोसी देश का दौरा करेंगे। यह घोषणा नेपाल सेना ने बुधवार को की।

पिछले साल नवंबर में भारत द्वारा कुछ विवादित क्षेत्र को देश में शामिल करते हुए एक नया राजनीतिक मानचित्र जारी करने के बाद यह विवाद शुरू हुआ था।

तब से दोनों पक्षों की ओर से किसी भी उच्चस्तरीय अधिकारियों ने दौरा नहीं किया। वहीं काठमांडू विवाद को सुलझाने के लिए विदेश सचिव स्तर पर भारत के साथ सीमा वार्ता आयोजित करने की तारीख की तलाश में है, लेकिन इसे लेकर भारत थोड़ा कम उत्साहित नजर आया।

हालांकि नरवाने की यात्रा की तारीख दोनों पक्षों द्वारा तय की जानी बाकी हैं, नेपाल सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि यह दौरा उनके नेपाली समकक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा के निमंत्रण पर 3 नवंबर को हो सकती है।

भारत द्वारा विवादित क्षेत्र में 8 मई को एक नया ट्रैक खोलने के बाद नवंबर में दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया था।

बाद में नरवाने ने नेपाल पर आरोप लगाया कि वह किसी के इशारे पर भारत के खिलाफ सीमा मुद्दे को उठा रहा है और उन्होंने चीन की ओर इशारा किया था।

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लिपुलेख क्षेत्र में एक ट्रैक खोलने के एक हफ्ते बाद उनका बयान आया है। इस क्षेत्र को नेपाल अपना क्षेत्र बता रहा है।

नेपाल का कहना है कि साल 1816 में तत्कालीन ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल सरकार के बीच हस्ताक्षरित सुगौली की संधि के अनुसार, कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा उसके क्षेत्र का हिस्सा हैं।

भारत ने कहा था कि कोविड महामारी खत्म होने के बाद इस मुद्दे पर बातचीत संभव है।

सेना ने एक बयान में कहा गया कि इस यात्रा को नेपाल सरकार ने 3 फरवरी, 2020 को मंजूरी दी थी, लेकिन दोनों देशों में लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

–आईएएनएस

एमएनएस/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022