भावुक इसरो प्रमुख से मोदी ने कहा, ‘हिम्मत न हारें’ (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरु, 7 सितम्बर (आईएएनएस)| इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम के साथ टूटने व चंद्रयान मिशन-2 को झटका लगने के बाद शनिवार को इसरो की कई सालों की कड़ी मेहनत वास्तव में धरी की धरी रह गई और यहां आईएसटीआरएसी में कोई भी शब्द वैज्ञानिकों को हुई निराशा को बयां नहीं कर सकते हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायक भाषण भी उन्हें ढांढस न बंधा सकी। देर रात मिशन की सफलता को देखने के लिए वहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंद्रयान -2 के टीम के साथ बात करने के बाद उनके वहां से लौटने के क्रम में इसरो के अध्यक्ष के. सिवन अपने आंसू नहीं रोक सके और रो पड़े।

वह पल बेहद भावुक था, जब सिवन के आंखों से आंसू छलक पड़े। वैज्ञानिकों के साथ बाहर की तरफ निकल रहे मोदी ने तुरंत उन्हें गले लगाया और उनसे कहा, “आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। परेशान न हो। हिम्मती बनें और अपना बेहतर प्रदर्शन करें।”

मोदी के इसरो मुख्यालय से निकलने के दौरान सिवन उनके साथ थे। वह खुद को संभाल न पाए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। यह देख मोदी ने उन्हें तुरंत गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022