Bhagalpur: पत‍ि ने प्रेमी के साथ पत्नी की करा दी शादी, जानें क्‍या है पूरा मामला

Follow न्यूज्ड On  

BHAGALPUR: पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का अनोखा मामला सामने आया है। मामला भागलपुर (Bhagalpur)  के सुल्तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। शादी के बाद महिला को किसी और से प्यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा की उसने अपने पति के साथ ही बेवफाई पर उतर आई।

पति ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी महिला अपनी आदतों से बाज नहीं आई। फिर क्या था कलेजे पर पत्थर रखकर पति ने प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी। दोनों के शादी में शामिल भी हुआ और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। उत्तम मंडल और सपना के दो बेटे है जिनकी उम्र पांच और तीन साल है। शादी से पहले एक बात तय की गयी कि दोनों बच्चे अपने पिता उत्तम मंडल के पास रहेंगे जिस पर उनकी पत्नी सपना ने भी हामी भर दी।

गौरतलब है कि खगड़िया की रहने वाली सपना की शादी सात साल पहले भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों के बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना प्यार करने लगी। इस बात की जानकारी जब पति उत्तम मंडल को हुई तब उन्होंंने सपना को काफी समझाया लेकिन वह उनकी बात समझने को तैयार नहीं हुई।

दोनों के बीच इस बात को लेकर हमेशा विवाद हुआ करता था। दो बच्चों की मां सपना को उसके परिजन भी समझाकर थक चुके थे। प्रेमी के साथ सपना का प्यार दिन पर दिन बढ़ता चला गयाB। सपना अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी। उसके परिजनों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह इसका विरोध करती रही। जिसके बाद पति ने दिल पर पत्थर रखकर पत्नी की शादी प्रेमी से करने का फैसला लिया। सपना के रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी गयी।

दोनों की शादी परिजनों और पति की उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में कराई गयी। इस शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए। इलाके के लोगों को जब इस अनोखी शादी की जानकारी हुई वे भी मंदिर में पहुंच गये। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पति के सामने पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए यही नहीं पति ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022