भिखारी ठाकुर पर कल्पना का अल्बम 24 दिसंबर को रिलीज होगा

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 18 दिसंबर (आईएएनएस)| भोजपुरी के ‘शेक्सपियर’ कहे जाने वाले लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के जीवन को जीवंत करने के प्रयास में लगीं प्रसिद्ध गायिका कल्पना 24 दिसंबर को पटना में अल्बम ‘द लेगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर वॉल्यूम-2’ को रिलीज करेंगी।

  बिहार भाजपा के कला-संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा भिखारी ठाकुर जयंती सप्ताह के दौरान होने वाले समारोह में बिहार सरकार के कई मंत्री व नेता मौजूद रहेंगे।

गायिका कल्पना ने मंगलवार को बताया कि 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर की 131 वीं जयंती के अवसर पर ‘द लेगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर वॉल्यूम-2’ को मुंबई में रिलीज किया गया है। मुंबई के म्यूजिक बॉक्स स्टूडियो में आयोजित एक कार्यक्रम में इस अल्बम को लांच किया।

इस अवसर पर भिखारी ठाकुर को मिले मेडल, उनकी लाठी, लोटा सहित उनके द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले समानों पर बनाए गए वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया।

कल्पना ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “द लेगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर 2′ अल्बम की खासियत यह है कि इसमें 105 वर्षीय रामाज्ञा राम ने भी आवाज दी है, जो भिखारी ठाकुर के सहयोगी रह चुके हैं।”

उन्होंने बताया कि गायकी के इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी 105 वर्षीय गायक ने किसी अल्बम के लिए अपनी आवाज दी है।

कल्पना ने बताया कि इस अल्बम को देश-विदेश के 700 डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी के इस महान लोक कलाकार की कला से संपूर्ण भोजपुरिया समाज अवगत है, लेकिन उनकी सांस्कृतिक धरोहर आज दम तोड़ रही है। उन्होंने 10 साल पहले ‘द लेगेसी ऑफ भिखारी ठाकुर’ लांच किया था और अब इसका दूसरा वॉल्यूम भी रिलीज कर दिया गया है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022