भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का नया गीत 1 अप्रैल को रिलीज होगा

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 31 मार्च (आईएएनएस)| भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह का गाना ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ एक अप्रैल को रिलीज होगा। यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज होने वाले इस गाने का टीजर जारी हो चुका है। इस गाने में पवन के साथ अभिनेत्री संजना गलरानी नजर आने वाली हैं। पवन सिंह के इस गाने की शूटिंग दुबई के विभिन्न लोकेशन पर की गई है। भोजपुरी फिल्म के इतिहास में ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ पहला ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है। इससे पहले तमाम अलबम की शूटिंग मुंबई समेत देश के अन्य राज्यों में होती रही है।

यशी फिल्म्स ने पवन सिंह का पिछला भोजपुरी अलबम ‘कमरिया हिला रही है’ की सफलता के बाद एक नया प्रयोग किया है। इसके टीजर को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सभी को पवन सिंह के इस नए गाने का इंतजार है।

‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। निर्देशक कुमार सौरभ हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा व आजाद सिंह ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022