Bhojpuri Holi Songs: खेसारी के ‘दुई​ रुपया’ हिट होने के बाद Monu​ Albela का ‘नौ रुपया’ गाना इंटरनेट पर हुआ वायरल

Follow न्यूज्ड On  

Bhojpuri Holi Songs: भोजपुरी में होली पर आए दिन नए-नए गाने (Bhojpuri Holi Songs) रिलीज हो रहे हैं। पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), रितेश पांडे (Ritesh Pandey), राकेश मिश्रा (Rakesh Mishra), दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) सरीखे गायकों के कई गाने रिलीज हो चुके हैं और कई रिलीज को तैयार हैं।

ऐसा ही सुपर डुपर हिट गाना खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Songs) का ‘दो रूपया’ (Do Rupaiyan) था। अब इसी तर्ज पर मोनू अलबेला (Monu Albela) का ‘9 रूपया’ (9 Rupaya) रिलीज हुआ है, जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

मोनू अलबेला का यह भोजपुरी गाना (Monu Albela Bhojpuri Songs) 21 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसे मोनू ने मोनू अलबेला ने अपने ऑफिशियल (Monu Albela Official) यूट्यूब (Youtube) चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने में मोनू के साथ अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने अपनी आवाज दी है। गाने को राहुल राय (Rahul Rai) ने लिखा था और दीपक दिलकश (Deepak Dilkash) ने संगीत दिया है।

बता दें कि इस साल होली पर रूपए-पैसे को लेकर भी ढेरों गाने रिलीज हो रहे हैं। एक ओर जहां खेसारी लाल यादव (Khesari Holi Songs) का ‘दो रूपया’ (Do Rupaiyan) रिलीज हुआ था, वहीं दूसरी ओर रितेश पांडे (Ritesh Pandey Bhojpuri Songs) का ‘तीन रूपया’ (Teen Rupaya) रिलीज हुआ। दोनों ही गाने वायरल हुए। ऐसे में अब मोनू अलबेला का ‘9 रूपया’ रिलीज हुआ और यह भी तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर भी काफी लोग इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं।

This post was last modified on March 24, 2021 12:09 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022