भोपाल में दुष्कर्म-हत्या के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिश : मंत्री

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 16 जून (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने भोपाल में एक मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिश की आशंका जताई है।

 पुलिस को इसकी जांच का निर्देश दिया गया है।

शर्मा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “आरोपी को किराए पर मकान दिया गया था। मकान जिस महिला और एक अन्य ने दिलाया था, वह भाजपा से जुड़े हैं। कहीं यह मामला सरकार को बदनाम करने की कोशिश की साजिश का हिस्सा तो नहीं है, इसकी जांच के लिए पुलिस को कहा गया है।”

राज्य सरकार के मंत्री शर्मा का यह बयान तब आया है, जब भाजपा मासूमों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर आंदोलन कर रही है। साथ ही सरकार पर कानून व्यवस्था न संभाल पाने का आरोप लगा रही है।

बीते हफ्ते कमलानगर थाना क्षेत्र की मंडवा बस्ती में रहने वाले परिवार की आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले के आरोपी विष्णु प्रसाद को खंडवा से गिरफ्तार किया गया था, वह जेल में है। उसके खिलाफ चालान अदालत में पेश किया जा चुका है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022