भोपाल में फर्जी ऋण पुस्तिकाओं से जमानत दिलाने के खेल का खुलासा

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में फर्जी ऋण पुस्तिकाओं के जरिए लूट, हत्या जैसे मामलों में जमानत दिलाने का खेल वर्षो से चल रहा है। एक महिला तो भोपाल में बीते कुछ सालों में 250 से ज्यादा लोगों को जमानत दिला चुकी है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद इसका खुलासा किया है। भोपाल पुलिस को लंबे अरसे से इस बात की शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे आरोपियों को जमानत दिलाने का धंधा करते हैं। पुलिस ने इसी आधार पर भोपाल कोर्ट में एक महिला की सक्रियता का पता लगाया। पुलिस ने उस महिला पर लगातार नजर रखी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने बताया, “राजधानी की अदालत के आसपास एक महिला के सक्रिय रहने की सूचनाएं मिलीं। उस महिला के पास से एक बही (पुस्तिका) की छाया प्रति बरामद की गई। इस छाया प्रति की जांच कराई गई तो अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय ने उसे फर्जी बताया। वहीं, महिला ने उसी पुस्तिका के आधार पर एक व्यक्ति को जमानत दिलाने का दावा किया।”

झारिया के अनुसार, महिला की पहचान रश्मि कश्यप के तौर पर हुई है। उससे जुड़ी अन्य महिलाएं कोलार व हबीबगंज क्षेत्र की झुग्गियों में रहती हैं।

पुलिस को जांच में पता चला है कि रश्मि अब तक 250 से ज्यादा आरोपियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमानत दिला चुकी है। वह प्रति जमानत के दो हजार रुपये लेती थी। उसकी मां भी एक मामले में जेल जा चुकी है। रश्मि खुद भी पहले गिरफ्तार हो चुकी है। महिला के संपर्क में कई वकीलों और न्यायालय कर्मचारियों के शामिल होने की बात सामने आई है।

भोपाल में इससे पहले भी फर्जी दस्तावेज पर जमानत दिलाने वाले गिरोह का जुलाई 2018 में खुलासा हुआ था। इसी तरह का गिरोह एक बार फिर सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने रश्मि के एक गिरोह से जुड़े होने की संभावना जताई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022