भोपाल : साधु-संतों के रोडशो में पुलिकर्मियों के गले में भगवा गमछा!

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 8 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थन में बुधवार को हुए साधु-संतों के रोडशो के दौरान तैनात पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में रहे और उनके गले में भगवा गमछा पड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस अधिकारी इन पुलिसकर्मियों को कार्यकर्ता बता रहे हैं।

 राजधानी की सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार सिंह के समर्थन में रोडशो किया। यह रोडशो शहर के पुराने इलाके की संकरी गलियों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सूत्रों के अनुसार, पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में तैनात किया गया था। सफेद शर्ट और गहरे काले रंग की पैंट में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। लेकिन उनके गले में भगवा गमछा भी था।

सुरक्षा में लगी एक महिला पुलिसकर्मी ने संवाददाताओं को बताया कि वे सभी पुलिसकर्मी हैं, और उन्हें भगवा गमछा डालने को दिया गया है। वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “पुलिस बल को तैनात किया गया था, मगर कोई पुलिसकर्मी गमछा नहीं डाले हुए था। जो लोग गमछा डाले होंगे, वे वालंटियर या कार्यकर्ता रहे होंगे।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022