भोपाल से अपने विधायकों को बाहर ले जाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच अब कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों को भोपाल से बाहर ले जाने की तैयारी में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहले ही अपने 100 विधायकों को राज्य की राजधानी से बाहर ले जा चुकी है, वहीं खबर है कि कांग्रेस अब अपने बचे विधायकों को जयपुर भेज सकती है। दोनों ही पार्टियों के समक्ष अपने-अपने विधायकों को बचाने की चुनौती है। कांग्रेस के 22 विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद से राज्य की कमलनाथ सरकार पर संकट बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की नजर कांग्रेस के अन्य विधायकों पर है। कांग्रेस पर संकट और ना बढ़े इसलिए पार्टी के 90 और चार निर्दलीय विधायकों को बाहर भेजा जा रहा है।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि विधायकों को मुख्यमंत्री आवास पर तलब किया गया है। विधायक मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचने लगे हैं। यहां से विधायकों को बसों से हवाई अड्डे और फिर विमान से जयपुर ले जाया जा सकता है अथवा सड़क मार्ग से कहीं और भी भेजा जा सकता है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की मंगलवार रात को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी विधायकों की मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ बैठक हुई थी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के तौर पर राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद थे। इस बैठक में कुल 94 विधायक पहुंच थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्येातिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके समर्थक विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया है। खबर है कि कांग्रेस के कई विधायक अब भी भाजपा के संपर्क में है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी भाजपा के असंतुष्ट विधायकों पर नजर रखे हुए है। दोनों ही दलों में अपने विधायकों को एक जुट रखने की चुनौती है। यही कारण है कि विधायकों को भोपाल से बाहर ले जाया जा रहा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022