भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने अपने पूर्व अधिकारी को गिरफ्तार किया

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में हाल में सेवानिवृत्त हुए अपने एक पुलिस अधीक्षक एन. एम. पी. सिन्हा को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सिन्हा को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है, जब वह ऊषा मार्टिन मामले में एक निगरानी अधिकारी थे।

एजेंसी के अधिकारियों ने दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और रांची में आठ स्थानों पर छापे मारे।

सिन्हा को एक निजी व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित रूप से रिश्वत की रकम दी थी, जिसे एजेंसी ने जब्त कर लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले सिन्हा आर्थिक अपराध शाखा में एसपी थे। उषा मार्टिन प्रकरण से जुड़े 25 लाख रुपये के रिश्वत मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पर्यवेक्षण अधिकारी के रूप में सिन्हा ने कंपनी के प्रतिनिधि से रिश्वत में 25 लाख रुपये की मांग की थी।

सीबीआई ने उषा मार्टिन और झारखंड खदान विभाग के निदेशक रहे आई. डी. पासवान के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022