भूस्खलन के बाद अवरुद्ध हुआ चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 9 अगस्त (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश में ब्यास नदी के किनारे बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने के बाद चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर शुक्रवार को यातायात अवरुद्ध हो गया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हनोगी देवी मंदिर के पास कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

वहीं जिला अधिकारियों का दावा है कि वैकल्पिक सड़कों के जरिए छोटे वाहनों के लिए यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया गया था। एक जिला अधिकारी ने कहा, “मलबों को हटाने का काम चल रहा है, जिसके शाम तक पूरे होने की उम्मीद है।”

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला अधिकारियों ने मलबे को हटाने के लिए उपकरणों को काम पर लगाया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022