बिगबॉस 14: रुबीना और अभिनव ने कहा, उनके रिश्ते को परखेगा शो

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। वास्तविक जीवन में पति-पत्नी व कलाकार रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस 14 में एक साथ शामिल हुए हैं। विवादित शो में पति-पत्नी का एक साथ भाग लेने का विचार आम नहीं है, वहीं उनका कहना है कि यह शो उनके रिश्ते को परखेगा।

रुबीना ने आईएएनएस से कहा, “अभिनव और मैंने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा है। हम अपने बारे में ज्यादा चीजें साझा करना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए, सार्वजनिक क्षेत्र में अपने बंधन का प्रदर्शन करना हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आशा है कि हम और मजबूत होंगे।”

वहीं पत्नी से सहमत होते हुए अभिनव ने कहा, “यह शो साबित करेगा कि हम जोड़ी के रूप में कितने मजबूत हैं। यह हमारे संबंधों की परीक्षा होगी। घर के अंदर अन्य 11 से 12 लोगों से निपटना एक चुनौती है।”

वहीं घर में कैद होने के बाद वह किन चीजों को याद करेंगी, यह पूछे जाने पर रुबीना ने कहा, “मुझे देसी घी बहुत पसंद है। इसके बिना मेरा खाना अधूरा है। दुर्भाग्य से मैं इसे अपने साथ नहीं ले आ सकी। मुझे रोटी पर लगी घी की याद बहुत आएगी।”

रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में शादी की थी।

–आईएएनएस

एमएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022