बिहार : आंबेडकर की प्रतिमा पर गिरिराज के माल्यार्पण बाद विपक्ष ने किया शुद्धिकरण

Follow न्यूज्ड On  

बेगूसराय, 15 फरवरी (आईएएनएस)| बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही जहां राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गई हैं, वहीं अब महापुरुषों की प्रतिमा को लेकर भी सियासत परवान चढ़ने लगी है। बेगूसराय के बलिया में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इसके बाद अब शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के नेताओं ने उनकी प्रतिमा को धोकर उसका शुद्धिकरण किया।

शुक्रवार को बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में रैली निकाली थी। इस दौरान उन्होंने आंबेडकर पार्क पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और एक सभा को संबोधित किया था।

केंद्रीय मंत्री के माल्यार्पण के 24 घंटे बाद ही राजद और वामपंथी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही बहुजन क्रांति मोर्चा के नेताओं ने आंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई कर इसका शुद्धिकरण किया।

शुद्धिकरण करने वाले नेताओं का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री नफरत की राजनीति करते हैं और उन्होंने माल्यार्पण करके बाबा साहेब की प्रतिमा को अशुद्ध किया है, इसलिए उन्होंने इस प्रतिमा का शुद्धिकरण किया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि पूरे देश में सीएए के विरोध के नाम पर समाज को बांटने का माहौल बनाया जा रहा है।

बेगूसराय में सांसद के प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि आज टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों के द्वारा घटिया राजनीति की जा रही है और पूरे देश को तोड़ने की साजिश की जा रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022